फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: तुम लोग गलत काम करते हो... विधायक के नाम पर महिला को धमकाया, 1.50 लाख रुपये वसूले

Sat, 03 Aug 2024 11:40 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

विधायक के नाम पर धमकी देकर 1.50 लाख वसूलने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। जांच में पता चला कि कुछ दिन पहले महिला का पति एक मामले में जेल चला गया था। इसी मामले में महिला को ब्लैकमेल किया गया है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझोला थाना क्षेत्र के चाऊ की बस्ती निवासी पूनम सैनी ने कटघर थाने में भदौड़ा निवासी सोनू के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उसने आरोपी पर विधायक के नाम पर डेढ़ लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पूनम सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 जुलाई की शाम सात बजे सोनू महिला के पास आया। आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि तुम लोग गलत काम करके पैसा कमाते हो। मुझे हिस्सा नहीं मिला तो शिकायत कर दूंगा।

महिला ने रकम देने से इनकार किया तो आरोपी धमकाने लगा। पीड़िता ने बताया कि हमारे पास पैसे नहीं है तो आरोपी ने दबाव डाला कि जेवर बेचकर पैसे दो। महिला को आरोपी एक दुकान पर ले गया और उसके गहने बेचकर डेढ़ लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन


महिला के पति को इसकी जानकारी हुई तो उसने सोनू से पैसे वापस लाने की बात कही। तब आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि मैंने पूरी रकम विधायक रितेश गुप्ता के यहां दे दी है। अब पैसे वापस नहीं मिलेंगे। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

नशीली दवाओं की तस्करी में जेल गया था महिला का पति

केस दर्ज करने वाली महिला पूनम सैनी के पति लक्ष्मी नारायण को पुलिस ने मंगलवार को नशीली दवाइयों की तस्करी के आरोप में जेल भेजा था। पुलिस ने लक्ष्मी नारायण के साथ जयंतीपुर निवासी शाहनवाज को भी गिरफ्तार किया था।

दावा किया गया कि शाहनवाज दवा कंपनी में एमआर रह चुका है। वह नशीली दवाइयां अन्य लोगों से लाकर लक्ष्मी नायारण को बेचता था। लक्ष्मी नारायण भदौड़ा स्थित अपने मेडिकल स्टोर से लोगों को बेचता था।

विज्ञापन


इस धंधे की जानकारी होने पर आरोपी सोनू महिला और उसके पति को ब्लैकमेल कर रहा था। उसने धमकी दी कि अगर रकम नहीं मिलेगी तो वह पुलिस से शिकायत कर देगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें