फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में डांस देखना पड़ा महंगा: अचानक हुई फायरिंग, महिला के पेट में लगी गोली, दो दिन बाद हुई मौत

Sat, 02 Apr 2022 01:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

एएसपी सागर जैन ने बताया कि शनिवार सुबह उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया था। अब केस में अन्य धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के मझोला थानाक्षेत्र के लाकड़ी फाजलपुर में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से घायल हुई महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी को एक दिन पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मझोला थानाक्षेत्र के लाकड़ी फाजलपुर निवासी सोमपाल के बेटे रुबिन की शादी थी। गुरुवार रात लाकड़ी फाजलपुर में शादी समारोह चल रहा था। गुरुवार रात करीब बारह बजे डीजे बजाया जा रहा था। इस दौरान मेहमान और आस पड़ोस के लोग व महिलाएं डीजे पर डांस देख रही थीं।

अन्य महिलाओं के साथ ही रामगोपाल की पत्नी रुमालो देवी भी वहां खड़ी डांस देख रही थी। इसी दौरान एक युवक ने तमंचे से फायरिंग कर दी थी। गोली महिला रुमालो के पेट में लग गई थी। जिससे वह घायल होकर डीजे के फ्लोर पर भी गिर गई थी। घायल महिला को साईं अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


एएसपी सागर जैन ने बताया कि शनिवार सुबह उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया था। अब केस में अन्य धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें