फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: महिला ने चचेरे देवर पर छेड़खानी, सास-ससुर के खिलाफ दर्ज कराया मारपीट का केस

Sun, 20 Aug 2023 06:01 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि तहरीर के आधारपर विवेचना की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगतपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने चचेरे देवर पर छेड़खानी और सास ससुर, देवर देवरानी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। महिला ने दर्ज कराए केस में बताया कि 2015 में क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ उसकी शादी हुई थी।

विज्ञापन


महिला पांच बच्चे हैं। उसका कहना है कि जुड़वा बच्चे पैदा होने के बाद पति ने उसे खर्च देना बंद कर दिया और दिल्ली में रहने लगा। पति के बाहर रहने के कारण चचेरा देवर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। उसने अपनी सास-ससुर से देवर की शिकायत की तो उन्होंने भी उसे ही डांट फटकार कर चुप रहने को कहा।

महिला का आरोप है कि एक अगस्त की सुबह नौ बजे देवर घर में आ गया और छेड़खानी करने लगा। महिला के शोर मचाने पर सास ससुर, देवर और देवरानी आ गए। आरोप है कि उन्होंने भी देवर का ही साथ दिया और मारपीट की। उधर, महिला ने जिस चचेरे देवर पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उसने सीओ ठाकुरद्वारा को एक शपथ पत्र दिया है। जिसमें बताया कि महिला ने जिस वक्त की घटना बताई है। उस समय वह किसी दूसरे गांव में अपने मित्र के घर मौजूद था। वहां की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मोबाइल लोकेशन चेक करा ली जाए।

महिला का पति बाहर रहता है। महिला को घर से बाहर निकलने पर टोका तो वह रंजिश रखने लगी। उसने घरेलू विवाद में झूठा केस दर्ज कराया है। एसपी देहात संदीप कुमार मीना का कहना है कि विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें