फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: पत्नी और बेटों ने ई-रिक्शा चालक को डंडों से पीटा, शरीर पर कई जगह चोट, उपचार के दौरान तोड़ दिया दम

Thu, 05 Mar 2026 01:30 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में रिक्शा चालक की डंडों से जमकर पिटाई की गई। शरीर में गंभीर चोट होने के कारण उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।   
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझोला थाना क्षेत्र में दूसरी पत्नी और उसके बेटों ने ई रिक्शा चालक बबलू सैनी (40) पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान ई रिक्शा चालक की मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में ई रिक्शा चालक के भाई बुद्धा सैनी की तहरीर पर पत्नी,उसके दो बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज की है। मझोला के भोला सिंह की मिलक एमडीए के क्वार्टर निवासी बुद्धा सैनी ने मझोला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके छोटे भाई बबलू सैनी की पांच साल पहले कोरोना से मौत हो गई थी।

बबलू सैनी का एक बेटा कृष्णा और बेटी आकांक्षा है। बबलू ने करीब दो साल पहले रीना से दूसरी शादी कर ली थी। रीना अपने साथ पहले पति के दो बेटे रितिक और अंकित को लेकर आई थी। शादी के बाद से ही रीना और उसके दोनों बेटे आए दिन बबलू के साथ मारपीट करते थे।
विज्ञापन


22 फरवरी की दोपहर करीब तीन बजे कांशीराम नगर बी ब्लॉक में शराब की दुकान के पास रीना, उसके बेटे रितिक, अंकित और एक अन्य युवक विनीत ने बबलू को घेर लिया और लाठी डंडे से उस पर हमला किया था। इस हमले में बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया था।

इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए थे। घटना की जानकारी मिलने पर बुद्धा सैनी और उनके अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए थे। इसके बाद वह बबलू को जिला अस्पताल ले गए थे जहां उपचार के दौरान बबलू ने दम तोड़ दिया था।

इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर रीना, रितिक, अंकित और विनीत के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें