फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad weather: दो दिन की राहत के बाद बिगड़ा मौसम, फिर बारिश होने के आसार, हल्की बूंदाबांदी से बढ़ गई ठंड

Sun, 04 Feb 2024 10:11 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में हल्की बारिश होने के बाद ठंड बढ़ गई है। दो दिन धूप निकलने से मिली राहत के बाद मौसम फिर बिगड़ गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तेज बारिश होने का अनुमान है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में छाए रहे बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कड़ाके की ठंड से दो दिन राहत मिलने के बाद रविवार को मौसम बिगड़ गया। सुबह हुई हल्की बारिश से शीतलहर तेज हो गई। इससे पहले शनिवार शाम को मौसम का मिजाज बदलने लगा था। काले घने बादलों से गलन बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन


शनिवार सुबह से ही मौसम साफ था। तेज धूप से सुबह ठिठुरन भी कम थी। दिन में तेज हवा चल रही थी। बीच-बीच में बादलों की आवाजाही रही। शाम होते-होते काले घने बादल आ गए। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। चटख धूप की वजह से वातावरण में नमी का स्तर भी कम हो गया। सुबह नमी का स्तर 70 फीसदी दर्ज किया गया और शाम को 62 फीसदी रही। हवा की गति दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटा पश्चिम से पूरब दिशा में रही। 
विज्ञापन


पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि रविवार और सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इससे रविवार को बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ होगा और दिन में ठंड का असर भी कम हो जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें