फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: स्मैक के रुपये न देने पर युवक की ईंट से हमला कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में फव्वारा चौक रेलवे कॉलोनी के खंडहरनुमा क्वार्टर में स्मैक और सलोचन के रुपये न देने पर तस्कर ने युवक गोविंद (30) की ईंट से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी अपने रुपये मांग कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मृतक गोविंद की पत्नी गुलिस्ता ने कटघर के डबल फाटक हड्डी मिल निवासी साजिद उर्फ लंबू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। मझोला में मंडी समिति के सामने रहने वाली गुलिस्ता ने बताया कि उसकी शादी बिलारी के टांडा अमरपुर निवासी गोविंद के साथ हुई थी। जिससे उसे एक बेटा है। गोविंद स्मैक और सलोचन का नशा करता था। जिस कारण गुलिस्ता ने उसका साथ छोड़ दिया था। महिला ने बताया कि उसका पति रेलवे स्टेशन पर रहता था और वहीं खाता पीता था। गोविंद स्मैक और सलोचन का नशा करता था। साजिद उर्फ लंबू स्मैक और सलोचन बेचता है। गोविंद ने भी साजिद से स्मैक खरीदी थी। जिसके रुपये साजिश मांग कर रहा था। शुक्रवार रात गोविंद सिविल लाइंस क्षेत्र में फव्वारा चौक के पास रेलवे के खंडहरनुमा क्वार्टर में अन्य युवकों के साथ मौजूद था। इसी दौरान वहां साजिद पहुंच गया।
उसने गोविंद से अपने रुपये मांगे। गोविंद ने रुपये देने से इन्कार किया तो साजिद ने उस पर ईंट से हमला कर दिया। सिर, हाथ, पैर, पीठ और सीने पर बीस से ज्यादा हमले किए। जिससे गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइंस थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम मौके पर बुला ली गई। पुलिस ने जांच पड़लात की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि गोविंद के सिर, हाथ, पैर, सीने चोट थी और पसलियां टूट गई थीं। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें