वकीलों ने जिला जज को भेजा पत्र
शुक्रवार को अधिवक्ता राजीव चौधरी और अन्य अधिकारियों पर केस दर्ज होने की जानकारी मिलने पर साथी वकील भड़क गए। उन्होंने विरोध जताते हुए जुलूस निकाला। मामले में बार की ओर से जिला जज को पत्र भेजा गया जिसमें लिखा गया है कि वकील न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।