फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में दुस्साहस: दो नाबालिग बहनों का अपहरण, एक को घटना स्थल से डेढ़... दूसरी को पांच किमी दूर छोड़ा

Sun, 27 Oct 2024 11:32 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र में पूजा कर घर लौट रही 13 और 9 साल की दो बहनों का बाइक सवार युवक ने अपहरण कर लिया। शोर मचाने पर आरोपी ने एक बहन को डेढ़ और दूसरी को पांच किलोमीटर दूर अलग-अलग स्थानों पर छोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
बिलारी से दो बहनों का अपहरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के स्योंडारा में शनिवार शाम पूजा कर घर लौट रही दो सगी बहनों को बाइक सवार युवक अगवा कर ले गया। पीड़िताओं के शोर मचाने पर आरोपी ने एक बहन को डेढ़ किलोमीटर दूर और दूसरी को करीब पांच किलोमीटर दूर कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र में बेरनी मार्ग पर छोड़ा। दोनों बहनें अलग-अलग जगह रोती मिलीं।

विज्ञापन


पुलिस लड़कियों का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ आरोपियों की तलाश में जुटी है। बिलारी क्षेत्र के स्योंडारा में रहने वाले एक ग्रामीण ने बताया कि उनकी 13 वर्षीय और 9 वर्षीय पोती शनिवार शाम करीब छह बजे मंदिर में पूजा करने गई थीं। पूजा करने के बाद दोनों बहनें घर लौट रही थीं। इसी दौरान उनके पास एक बाइक आई।

बाइक सवार युवक ने दोनों बहनों से कहा कि पेट्रोल पंप के पास तुम्हारे दादा खड़े हैं। उन्होंने दोनों को बुलाया है। आरोपी के बहकावे में आकर दोनों बहनें उसकी बाइक पर बैठ गई। पेट्रोल पंप पर जाकर आरोपी ने बाइक नहीं रोकी। इसके बाद लड़कियां घबरा गई और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान आरोपी ने दोनों बहनों को धमकाकर शांत कराने की कोशिश की, लेकिन छोटी वाली बहन नहीं शांत हुई। इसके बाद आरोपी ने उसे नीचे उतार दिया और बड़ी बहन को बैठाकर निकल गया। दूसरी बहन को करीब पांच किलोमीटर दूर बेरनी-संभल मार्ग पर उतार दिया। दोनों बहनों के गायब होने से गांव में हड़कंप मच गया।

परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस लड़कियों की तलाश में जुट गई। इसी बीच एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह और सीओ बिलारी राजेश तिवारी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और एसओजी गठित की। पुलिस और एसओजी ने दोनों लड़कियों की तलाश शुरू कर दी।

इसी बीच दोनों बहनें पुलिस को मिल गईं। पूछताछ में लड़कियों ने आपबीती सुनाई। पुलिस ने दोनों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। एसपी देहात ने बताया कि आरोपी आसे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें