फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: जिले से चाैबीस घंटे के अंदर पांच किशोरियां लापता, अपहरण में केस... पुलिस की कई टीमें तलाश में लगी

Sun, 27 Oct 2024 11:20 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पांच किशोरियां अचानक लापता हो गईं, जिनके परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर किशोरियों की तलाश तेज कर दी है। एसएसपी के अनुसार पुलिस टीमें लापता किशोरियों को बरामद करने में जुटी हैं।
विज्ञापन
मुरादाबाद में गश्त करती पुलिस - फोटो : पुलिस पीआरओ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद जिले से पांच किशोरियां घर वालों को बिना कुछ बताए गायब हो गईं। लापता हुईं किशोरियों के परिजनों ने अलग-अलग थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस टीमें लापता किशोरियों को बरामद करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटी हैं। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी 22 अक्तूबर की सुबह करीब 10 बजे घर से लापता हो गई।

विज्ञापन


15 वर्षीय किशोरी के पिता ने रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र के बुद्धपुर निवासी रंजीत के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपी किशोरी के पड़ोस में किराये पर रहता था। इसके अलावा मझोला क्षेत्र से 14 वर्षीय एक और किशोरी गायब है। आरोपी संदीप बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर ले गया।

आरोपी बिजली विभाग में फिटिंग का काम करता है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नागफनी क्षेत्र में रहने वाली 16 साल की छात्रा 25 अक्तूबर की दोपहर करीब तीन बजे ट्यूशन पढ़ने कोचिंग सेंटर गई थी, लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं आई। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुट गए।
विज्ञापन


काफी खोजबीन के बाद भी पीड़िता का पता नहीं चल पाया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं बिलारी क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी एक शादी समारोह में गई थी। वहां से जतिन नाम का युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

मैनाठेर थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी को फैक्टरी में काम करने वाला युवक अपने साथ लेकर चला गया। पुलिस ने इन दोनों मामलों में भी रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि अलग-अलग थाना क्षेत्र से किशोरियां लापता हुई हैं। पुलिस टीमें किशोरियों की तलाश में जुटी हैं।

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

मूंढापांडे थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी को युवक ने शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो साल पहले एक युवक से उसकी फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए।

आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी करने से इन्कार कर दिया।  मूंढापांडे थाने के एसएचओ आरपी शर्मा ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर मुनीमपुर निवासी फैजान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही  है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें