फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: एसएसपी आवास के पास चले देशी बम, फायरिंग में दो जख्मी, बमबाजी में पुलिस कर्मियों के बेटे भी शामिल

Sat, 16 Sep 2023 05:40 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

पुलिस ने फायरिंग और मारपीट मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
मुरादाबाद एसएसपी आवास के हुई बमबारी में जख्मी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के पीलीकोठी चौराहे के पास युवकों के दो गुटों में जमकर टकराव हो गया। दोनों पक्षों में बमबाजी होने के बाद कई युवक जख्मी हो गए। इनमें से दो को अस्पताल पहुंचाया गया है। एसएसपी आवास के पास सिविल लाइंस क्षेत्र में शुक्रवार रात हुई इस घटना में पुलिस कर्मियों के बेटे भी शामिल बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। अफसरों का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। नागफनी क्षेत्र के बंगला गांव निवासी विष्णु ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे वह अपने भाई बॉबी के जन्मदिन की पार्टी करके घर लौट रहा था।

उनके साथ तीन दोस्त भी थे। इस दौरान पीलीकोठी चौराहे के पास मॉडल शॉप के सामने सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाला सनी गुर्जर और उसके तीन दोस्तों से उनका विवाद हो गया था। इस दौरान मारपीट हो गई। आरोप है कि युवकों ने देशी बम फेंके और तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


बम के हमले में विष्णु और उसका साथी सुमित उर्फ पीयूष प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए। हमला करने वालों में पुलिसकर्मियों के बेटे भी शामिल हैं। पीयूष को दिल्ली रेफर किया गया है। पिता पप्पू प्रजापति ने बताया कि पीयूष काशीपुर में चश्मे की दुकान पर काम करता है।

घटना के समय वह ट्रेन से उतरने के बाद बाइक से अपने घर आ रहा था। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें