फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: वाहन की टक्कर से दो दोस्तों की मौत, जेब में मिले कागज से हुई पहचान, प्रॉपर्टी डीलिंग का करते थे काम

Tue, 07 Nov 2023 10:02 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

चंदौसी के रहने वाले दोनों प्रापर्टी डीलर दोस्त मुरादाबाद से लौट रहे थे। सहसपुर पुलिस चौकी के आगे किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सड़क हादसा, यूपी पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजमार्ग पर सहसपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तस्लीम (38) और छत्रपाल (40) की मौत हो गई। संभल के चंदौसी निवासी दोनों दोस्त प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। रविवार रात को दोनों मुरादाबाद से बिलारी के रास्ते चंदौसी लौट रहे थे। चंदौसी के मोहल्ला कुरैशियान निवासी तस्लीम और मोहल्ला गीता कॉलोनी निवासी छत्रपाल सिंह बाइक से किसी काम से मुरादाबाद आए थे।

विज्ञापन


रविवार रात काम निपटाने के बाद दोनों दोस्त बाइक से चंदौसी लौट रहे थे। रात करीब 9:30 बजे जब दोनों मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुस्तम नगर सहसपुर गांव के आगे सहसपुर पुलिस चौकी के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिर गए और उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना कि दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने तस्लीम की जेब में मिले फोन से उसके परिजनों को हादसे की जानकारी दी। जिस पर परिजन रात में ही बिलारी सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन


मृतक तस्लीम के भाई कासीम ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कासिम ने बताया कि तस्लीम की दो साल पहले शबाना से शादी हुई है। वहीं मृतक छत्रपाल के परिवार में उसकी पत्नी धनेश देवी के अलावा दो बेटे शिवम व सत्यम हैं।

वहीं गीता कॉलोनी निवासी मूलरूप से थाना कुढ़फतेहगढ़ के डारनी गांव का रहने वाला था। पुलिस दुर्घटनास्थल के पास हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर बाइक में टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें