नौचंदी एक्सप्रेस में यात्री से रुपये लेकर सीट देने वाले टीटीई हंसराज मीना को सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने निलंबित कर कर दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद सीनियर डीसीएम ने मंगलवार को यह कार्रवाई की है। टीटीई मुरादाबाद मंडल के हापुड़ में तैनात था प्रयागराज से सहारनपुर के बीच चलने वाली (14511) नौचंदी एक्सप्रेस में 26 अक्तूबर टीटीई ने एसी-थ्री कोच में यात्री को रुपये लेकर सीट दी।
मुरादाबाद-कटघर रेलखंड पर पटरी चटकने के कारण डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। नैनी जनशताब्दी को एक घंटा मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। यह घटना मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है। देहरादून से काठगोदाम जाने वाली (12091) नैनी जनशताब्दी एक्सप्रेस मुरादाबाद स्टेशन पर 8:39 बजे पहुंची थी।
ट्रेन एक घंटा स्टेशन पर ही खड़ी तो यात्री परेशान हो गए। उन्होंने बोगी से उतरकर स्टेशन मास्टर कार्यालय में जानकारी ली तो पता चला कि मुरादाबाद-कटघर के बीच रेल फ्रेक्चर हुआ है। इसके कारण डाउन लाइन पर ट्रेनों को एहतियातन रोका गया है। नैनी जनशताब्दी का रामपुर पहुंचने का समय रात 9:11 बजे है। मुरादाबाद में एक घंटा खड़े रहने के कारण ट्रेन 11:16 बजे रामपुर पहुंची।