फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: कोहरे में ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर, एक की मौत

Fri, 14 Jan 2022 12:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

थाना प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। दोनों वाहन भी कब्जे में ले लिए गए हैं। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के मूंढापांडे थानाक्षेत्र में शुक्रवार सुबह घने कोहरे में ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान रामपुर निवासी राजीव के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हादसा मूंढापांडे थानाक्षेत्र में दलपतपुर करनपुर मार्ग पर बजपुर आशा गांव के पास शुक्रवार सुबह हुआ। थाना प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। दोनों वाहन भी कब्जे में ले लिए गए हैं। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें