फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: शाैक पूरा करने के लिए दूसरे के घरों से करते थे चोरी, एक चूक से इस तरह पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 14 Oct 2024 10:42 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद पुलिस ने लोगों के घरों से चोरी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरादम किया गया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी महंगे शाैक को पूरा करने के लिए चोरी करते थे। 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में चोरी करने के आरोपी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में एक माह पूर्व शिक्षक के घर हुई चोरी के मामले में मझोला पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया लैपटॉप, चार्जर, मोबाइल, सोने-चांदी के जेवर और 12 हजार रुपये बरामद किए हैं।

विज्ञापन


आरोपी महंगे शाैक पूरे करने के लिए चोरी करते थे। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि 12 सितंबर की रात मझोला थाना क्षेत्र के सम्राट अशोक नगर निवासी निजी स्कूल के शिक्षक राकेश कुमार शर्मा के घर से चोर डेढ़ लाख की नकदी, जेवर समेत करीब पांच लाख का माल चोर चुराकर ले गए थे।

इससे पहले 12 जून की रात डिडौरा में इसरार हुसैन, कुसुम देवी और लियाकत अली के घर को खंगाला था। दोनों मामलों में केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी। रविवार को मामले में थाना प्रभारी मझोला मोहित चौधरी और उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


इसमें मझोला के जयंतीपुर चौकी क्षेत्र के मोहल्ला कचोधन नई बस्ती निवासी दानिश, पीर का बाजार टीला करूला निवासी मो. आजम व मैनाठेर के गांव नानकार निवासी मो. आलम शामिल हैं। पुलिस ने तीनों से चोरी किया एक लैपटॉप, एक मोबाइल, 12 हजार रुपये, छह जोड़ी पाॅजेब और चाकू बरामद किया।

तीनों आरोपियों ने चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया। बताया कि महंगे शौक को पूरा करने के लिए तीनों मिलकर चोरी करते थे। चोरी का सामान बेचकर रुपये बांट लेते थे। पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद तीनों  आरोपियों को जेल भेज दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें