फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: व्यवसायी के घर चोरी करने वाले को पकड़ा, जमीन में दबाए जेवरात बरामद, साली की शादी के लिए खरीदे थे

Sat, 15 Jun 2024 07:07 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद पुलिस ने कारोबारी के घर से चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने चोरी करने के बाद जेवरात रखे संदूक को जमीन में दबा दिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी बाइक चोरी में जेल गया था।  
विज्ञापन
Moradabad police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीनगर के लकड़ी व्यवसायी के घर चोरी करने के बाद चोर ने संदूक को अपने घर के नजदीक जमीन में दबा दिया था। सोनकपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर संदूक बरामद किया है। व्यवसायी का कहना था कि उसने साली की शादी के लिए जेवरात खरीदे थे, लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते सभी जेवरात बरामद हो गए।

विज्ञापन


पुलिस लाइन में एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि अलीनगर निवासी लकड़ी व्यवसायी मो. आरिफ के मकान से चोरों ने जेवरात और 35 हजार रुपये नगदी चुरा ले गए थे। चोरी की घटना पांच जून को हुई। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।

क्षेत्राधिकारी बिलारी के नेतृत्व में थाना प्रभारी किरनपाल सिंह की टीम ने महमूदपुर माफी निवासी आरोपी शाने हैदर पुत्र सलीम हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गए गले का हार, दो टाप्स, दो अंगूठी, एक नथनी, एक सोने का टीका, चांदी की एक जोड़ी पाजेब, टूटी हुई तिजोरी, आभूषण के खाली डिब्बे और दस हजार रुपये नकद, एक अवैध तमंचा 12 बोर और दो कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह अलीनगर में कुल्फी बेचने जाता था। इस दौरान उसने आरिफ के घर की रैकी की थी। पांच जून की रात में हल्की बूंदाबांदी हो रही थी। इस दौरान वह मकान के पीछे से छत पर चढ़ गया। खिड़की का शीशा तोड़कर कमरे में अंदर घुस गया।

उसने एक छोटी तिजोरी लेकर कमरे का लॉक खोलकर गेट से नीचे उतरा। बाइक पर तिजोरी लेकर चला गया। घर पर तिजोरी तोड़कर उसमें रखे जेवरात और 35 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपी ने 25 हजार रुपये खर्च कर दिए। आरोपी पहले बाइक चोरी के छह मामले में पकड़ा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें