फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: ऑनलाइन हाजिरी का शिक्षकों ने जताया विरोध, CM योगी को भेजा ज्ञापन, कहा- स्कूलों में बढ़ाएं सुविधाएं

Thu, 11 Jul 2024 07:43 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में शिक्षकों ने ऑनलाइन हाजिरी का विरोध किया। कहा कि पहले स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाई जाए। इसके बाद नया आदेश लागू किया जाए। उन्होंने इसको लेकर सीएम योगी को ज्ञापन भी भेजा। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में प्रदर्शन करते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले बेसिक स्कूलों के शिक्षक कलक्ट्रेट पर एकत्र हुए। उन्होंने ऑनलाइन हाजिरी, पंजिकाओं के डिजिटलीकरण के विरोध समेत समेत विभिन्न मुद्दों पर डीएम के जरिये सीएम को ज्ञापन भेजा। शिक्षकों ने सरकार से अपील की है कि ऑनलाइन हाजिरी व पंजिकाओं के डिजिटलीकरण के आदेश वापस लिए जाएं।

विज्ञापन


संगठन ने मांग की है कि परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को 15 सीएल, समेत अन्य सुविधाएं दी जाए। कैशलेस चिकित्सा सुविधा (बिना प्रीमियम) दी जाए। शिक्षकों का ससमय स्थानानतंरण, पदोन्नति की जाए। वेतन विसंगति का निराकरण किया जाए। विद्यालयों में लिपिक व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति की जाए।

शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त किया जाए। जनपद स्तर की समस्याओं को निस्तारित किया जाए। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा, जिला मंत्री रविकांत गहलौत, बिलारी ब्लॉक के अध्यक्ष सतपाल चौधरी, चरित्र कुमार, सुधीश पाराशरी, अंकित विश्नोई, हिंदवीर सिंह, करन सिंह, जय प्रधान, पपीन चौधरी, कुमारी शाहीन, खदीजा एजाज आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें