फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग गैंग: छोटी उम्र में उठा रहे हथियार.. पुलिस के लिए नई चुनौती, बमबाजी और लूट की वारदातों को दे रहे अंजाम

Mon, 08 Jul 2024 12:11 PM IST
विमल शर्मा जितेंद्र कुमार, अमर उजाला मुरादाबाद

सार

उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए नाबालिग अपराधी चुनौती बन रहे हैं। अनेक प्रकार के अपराधों में शामिल इन आरोपियों को पकड़ने में ज्यादा परेशानी आ रही है। आंकड़ों के अनुसार नाबालिग लूट, बमबाजी और डकैती जैसे संगीन जुर्म के आरोप में बंद भी हैं। इसमें कुछ वर्दीधारियों के बेटे भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस गश्त के दौरान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंसात्मक और आपराधिक पृष्ठभूमि वाली फिल्मों और वेबसीरीज देखकर दबंग दिखने और वर्चस्व स्थापित करने के लिए नाबालिग अपराध की दुनिया में कदम रख रहे हैं। पढ़ने-लिखने की उम्र में हथियार उठा रहे हैं। पुलिस के लिए नई चुनौती बन रहे नाबालिगों के गैंग में वर्दीधारियों के बेटे भी शामिल हैं।

विज्ञापन


उम्र में भले ही इस गैंग के सदस्य छोटे हैं, लेकिन देसी बम बनाने में माहिर हैं। इनके बीच वर्चस्व की जंग में एक किशोर की जान तक जा चुकी है। एसएसपी आवास के पास हुई फायरिंग और बमबाजी में एक युवक का हाथ उड़ गया था।

हैरान करने वाली बात है कि नाबालिग केवल लड़ाई-झगड़े तक ही सीमित नहीं हैं। हत्या, लूट, डकैती, अपहरण और दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध करने में भी इनके कदम पीछे नहीं हट रहे हैं।

विज्ञापन

हिमगिरी कॉलोनी में घर पर देसी बम से हमला और फायरिंग
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की हिमगिरी कॉलोनी में 14 दिसंबर 2023 की रात किशोर और युवकों ने एक घर पर देसी बम से हमला किया था। इस दौरान फायरिंग भी की थी। पुलिस ने इस मामले में दरोगा के बेटे और उसके साथियों को गिरफ्तार किया था।

सोशल मीडिया पर टिप्पणी के विवाद में ली थी किशोर की जान
मझोला के लाइनपार मंडी समिति के पास पांच जून 2021 को युवाओं के दो गुट भिड़ गए थे। इस दौरान देसी बम और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना में कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले देव कश्यप नाम के किशोर की जान चली गई थी।

घटना के समय देव अपने साथियों के साथ लाइनपार में घूमने गया था। वहां दूसरे गुट के किशोरों ने उसे घेर लिया था। पुलिस की जांच में सामने आया था कि सोशल मीडिया पर एक फोटो पर टिप्पणी करने को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी किशोर पर माफी मांगने का दबाव बना रहे थे।

एसएसपी आवास के पास ही भिड़े गए थे दो गुट
शहर में पनप रहे नए गैंग के सदस्यों ने 15 सितंबर 2023 की रात एसएसपी आवास के पास बमबाजी और फायरिंग की थी। इस वारदात में भी नाबालिग शामिल थे। कुछ दिन पहले ही दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान एक युवक की वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने में यह वारदात हुई थी। इसमें पुलिसकर्मियों के बच्चे भी शामिल थे।

राजकीय संप्रेक्षण गृह में बंद हैं 115 किशोर
सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह में 115 किशोर बंद हैं। डीपीओ अनुराग श्याम रस्तोगी ने बताया कि संप्रेक्षण गृह में मुरादाबाद के अलावा अमरोहा, संभल, बिजनौर और रामपुर के किशोर हैं। ये किशोर लूट, हत्या, दुष्कर्म, मारपीट और अन्य आपराधिक घटनाओं में लिप्त पाए गए हैं। किशोरों की लगातार पढ़ाई और काउंसिलिंग भी कराई जाती है।

डॉक्टर बोले, बच्चों से करें नियमित बात
मनोचिकित्सक डॉ. नीरज गुप्ता का कहना है कि नाबालिग और युवाओं का अपराध में शामिल होना समाज के लिए चिंता का विषय है। लोगों को ये समझाना बहुत जरूरी है कि नाबालिग किन कारणों से ऐसा कर रहे हैं। सभी माता-पिता अपने बच्चों की हर गतिविधि पर ध्यान रखें। बच्चों से नियमित बातचीत करनी चाहिए। उन्हें अच्छाई-बुराई के बारे में समझाएं।
विज्ञापन

नाबालिगों के अपराध में शामिल होने के कई कारण हैं, लेकिन वर्तमान दौर में सोशल मीडिया का दुरुपयोग बड़ा कारण है। इसके लिए युवा गैंगस्टर और अपराधियों को अपना रोल मॉडल मान रहे हैं। अभिभावकों को देखना चाहिए कि उनके बच्चे किससे प्रभावित हो रहे हैं। बच्चों को सफल टीचर, वैज्ञानिक, अफसरों की कहानियां सुनाएं और पढ़ाएं। - सतपाल अंतिल, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें