पीएसी दरोगा के बेटे समेत 14 पर केस
सिविल लाइंस थाने में अमन ठाकुर, अभय त्यागी, रितिक आनंद, अर्पित मदान, श्रीत शर्मा, आर्यन शर्मा, मणिकांत शर्मा, संजय गुर्जर, अर्नव नितिन सैनी, आरुष, सुमित, आशु चौधरी और शानू मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अभय त्यागी के पिता पीएसी में दरोगा हैं। अमन ठाकुर के पिता सरकारी विभाग की गाड़ी चलाते हैं।
शहर में पनप रहा नया गैंग
शहर में एक नया गैंग पनप रहा है। जिसने फायरिंग, बमबाजी और मारपीट की गई घटनाओं को अंजाम दे दिया है। लाइन पार में एक छात्र पर बम से हमला कर उसकी जान ले ली थी। सिविल लाइंस की जिगर कॉलोनी निवासी विवेक बिष्ट ने सिविल लाइंस थाने में 18 फरवरी 2021 को केस दर्ज कराया था।
इसमें उन्होंने बताया था कि कंटेनर डिपो के बाहर सुधांशु मौर्य, अनुज मेहता, आशीष के साथ शादी समारोह में जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान वहां शिवा गुप्ता, शिवम पाल, अर्जुन ठाकुर, अमन ठाकुर, विवेक श्रीवास्तव और अन्य आ गए और जान से मारने की नियत से हमला किया गया था।
इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए थे। दूसरा केस रेलवे हरथला कॉलोनी निवासी भानु प्रताप सैनी ने 17 दिसंबर 2022 ने दर्ज कराया था। इसमें अमन ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, लव कश्यप, आरुष, पीयूष भटनागर निगम और मोनू राजपूत को आरोपी बनाया था।
जिसमें भानु ने बताया था कि वह दोपहर करीब सवा दो बजे मैदान में मौजूद थे। इसी दौरान वहां आरोपी आ गए और उन्होंने बिना किसी बात के गाली गलौज शुरू कर दी थी। इसके बाद आरोपी देसी बम फेंक कर भाग गए थे।
मझोला क्षेत्र के लाइन पार मंडी समिति के पास पांच जून 2021 की शाम कोतवाली के कंजरी सराय निवासी सतीश कश्यप के बेटे देव कश्यप और उसके दोस्त बीनू और गोलू पर देसी बम से हमला किया गया था। इस हमले में तीनों दोस्त घायल हो गए थे।
गंभीर हालत में देव को दिल्ली रेफर किया गया था, जहां तीन दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। आठ सिंतबर 2023 की रात एसएसपी बंगले के पास युवकों के दो गुटों में मारपीट हो गई थी। इसके बाद फायरिंग और बमबाजी की गई। इसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इन सभी घटनाओं से आरोपी या उसके दोस्त या फिर भाई जुड़े हैं। शहर में यह नया गैंग तेजी से बढ़ रहा है।
अभय हत्या और अमन बमबाजी में जा चुका है जेल
बुधवार की रात हिमगिरी कॉलोनी में फायरिंग और बम फेंकने के मामले में आरोपी बनाए गए अमन ठाकुर और अभय त्यागी पहले भी जेल जा चुके हैं। दोनों जमानत पर बाहर हैं। मझोला के लाइन पार में एक किशोर पर बम से हमला कर दिया था।
जिसमें किशोर घायल हो गया था और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में अभय त्यागी भी आरोपी था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया था। आरोपी जमानत पर बाहर है। उसके खिलाफ गैंगस्टर में भी कार्रवाई हुई थी।
अमन ठाकुर ने चंद्र नगर में एक घर पर देसी बम से हमला किया था। इस मामले में उसके खिलाफ कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अमन भी जमानत पर बाहर है।