छात्र बोला- पानी पीने दरवाजे पर आया था, चक्कर खाकर गिर पड़ा
दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज गोरखपुर के 26 छात्रों का दल प्राध्यापक डॉ. राम प्रसाद यादव के साथ शैक्षिक टूर पर हरिद्वार गया था। वहां से लौटते समय यह हादसा हुआ। घायल छात्र सागर निषाद ने बताया कि वह पानी पीने के लिए दरवाजे पर आया था। अचानक चक्कर आने व झटका लगने से नीचे गिर गया। सहायता पहुंचाने के लिए छात्र ने रेलवे की टीम का आभार व्यक्त किया।
राप्ती-गंगा एक्सप्रेस के कोच से एक छात्र के गिरने की सूचना मिली थी। हमने फौरन पेट्रोलिंग और मेडिकल टीम को रवाना किया। छात्र के चेहरे पर चोट लगी थी। एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाकर उपचार दिलाया गया। हमारी टीम लगातार छात्रों के संपर्क में रही। - विनीता श्रीवास्तव, डीआरएम