फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: दलपतपुर में आंधी का कहर, टीनशेड और दीवार गिरने से दंपती की माैत, परिजनों में मच गई चीखपुकार

Sat, 18 Apr 2026 07:49 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, दलपतपुर (मुरादाबाद)

सार

तेज आंधी के दौरान दलपतपुर में टीनशेड और दीवार गिरने से सीढ़ियों से उतर रहे दंपती की मौत हो गई। प्रशासन ने माैके पर पहुंच मदद का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
दलपतपुर में दंपती की माैत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के दलपतपुर में शुक्रवार की देर रात आंधी से मकान की छत पर टीनशेड की दीवार गिर गई। इसके मलबे में दबकर पति-पत्नी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन


मूंढापांडे के दलपतपुर निवासी इदरीश (55) किसान थे। इदरीश और उनके भाई बिदरीश के मकान बराबर में ही हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात इदरीश और उनकी पत्नी फातमा (50) घर की छत पर शेड में सो रहे थे।

दूसरे मकान छत पर उनके बेटे मोहम्मद शफी और उसकी पत्नी जाहिदा सो रही थी। रात करीब 11:30 बजे आंधी आने पर बेटा और बहू नीचे चले गए थे। इदरीश और उनकी पत्नी फात्मा भी नीचे आ रहे थे। दोनों जीने से नीचे उतर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान उनके भाई के मकान की छत पर बना टीनशेड उड़ गया और दीवार इरदीश के मकान की ओर जीने पर गिर गई। जिसके मलबे इरदीश और उनकी पत्नी फात्मा दब गई चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग आ गए और उन्होंने मलबे को हटाकर दोनों को बाहर निकला।

परिजन उन्हें दिल्ली रोड स्थित अस्पताल ले गए ले गए लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी। हादसे की जानकारी मिलने पर कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह गांव पहुंच गए और परिजनों से मिलकर दुख जताया। इदरीश के पांच बेटे और तीन बेटियां है।

जिसमें छह की शादी हो गई। सीओ हाईवे राजेश कुमार सिंह और तहसीलदार सदर सूरज प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें