फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: बहन के जन्मदिन पर केक लेकर लाैट रहा था घर, तेज रफ्तार थार ने कुचला, माैके पर तोड़ दिया दम

Mon, 16 Sep 2024 11:24 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में नशे में धुत थार चालक ने बाइक सवार को रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वह बहन का जन्मदिन पर सामान लेने के लिए बाजार गया था। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में जान गंवाने वाला अमन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकोशेड पुल के पास कंटेनर डिपो के सामने रविवार की रात नशे में धुत थार चालक ने बाइक सवार अमन कुमार (25) को रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से कुछ देर पहले ही साईं अस्पताल के सामने युवक की थार सवार तीन युवकों से बेतरतीब ढंग से गाड़ी चलाने को लेकर बहस हुई थी।

विज्ञापन


इसके बाद ही आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने गाड़ी चला रहे व्यवसायी के बेटे अनमोल अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। वह भी अपने पिता के साथ हाथ बंटाता है। अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।  

चंद्रनगर आजाद नगर निवासी लोको पायलट योगेंद्र कुमार का बेटा अमन कुमार क्रिप्टो ट्रेडिंग का काम करता था। रविवार को अमन की छोटी बहन माही का जन्मदिन था। वह बर्थडे केक खरीदने के लिए बाइक से निकला था।
विज्ञापन


पहले वह दिल्ली रोड स्थित पार्श्वनाथ प्लॉजा के नजदीक दुकान पर गया, लेकिन दुकान बंद थी। इसके बाद वह केक लेने गांधीनगर की ओर चल दिया। रात करीब 10 बजे कांशीराम गेट के सामने साईं अस्पताल के नजदीक अनियंत्रित ढंग से कार चला रहे युवकों से अमन की बहस हो गई।

अमन ने अपनी बहन माही को फोन कर थार सवार युवकों से हुई नोकझोंक के बारे में जानकारी दी। साथ ही थोड़ी देर में केक लाने की बात कही। रात करीब 11 बजे गांधीनगर से केक लेकर अमन घर लाैट रहा था। 

लोकोशेड पुल के पास कंटेनर डिपो के सामने डिवाइडर के कट पर थार चालक ने अमन की बाइक को राैंद दिया। युवक का हेलमेट दूर जा गिरा। हादसे के बाद आरोपी भाग निकले। आसपास के लोगों के साथ फव्वारा चाैराहे पर माैजूद पुलिस पहुंच गई।

सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। अमन को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने थार सवार आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

साथ ही एक आरोपी अनमोल अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को साैंप दिया।

रात में हादसे के बाद सुबह तक नहीं हुई गिरफ्तारी, प्रदर्शन

रात में घटना के बाद सुबह तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों के साथ ही रेलवे कर्मचारी सिविल लाइंस थाने पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया।

इसके बाद लोग शांत हुए। बाद में नीलकंठ काॅलोनी पीएमएस स्कूल के पास रहने वाले व्यवसायी के बेटे अनमोल अरोड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अन्य दो आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें