अमर उजाला फाउंडेशन ने महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन करवाया। इस दौरान छात्रों ने पुलिस अधिकारी से कई मुद्दों पर संवाद किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता से ही सभी प्रकार की ठगी से बचा जा सकता है।
मुरादाबाद में सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन ने महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन करवाया। इसमें एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने छात्रों से कई मुद्दों पर संवाद किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता से ही किसी भी प्रकार के अपराध को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
इसलिए हमेशा जागरूक बनकर सोशल मीडिया को इस्तेमाल करना चाहिए। एसपी सिटी छात्रों को सुरक्षा संबंधी टिप्स देते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली समेत विभिन्न कानूनों के बारे में बताया। छात्रों ने सबसे ज्यादा साइबर क्राइम का मुद्दा उठाया। एसपी ने उन्हें सोशल मीडिया का प्रयोग करते वक्त सजग रहने के साथ अपनी फोटो, पर्सनल मेसेज आदि शेयर नहीं करने की हिदायत दी।
उन्होंने अनजान लोगों पर जल्दी विश्वास न करने की बात कही। इसके अलावा शिक्षकों व स्कूल स्टाफ को आगाह किया कि वह कभी भी अपनी आर्थिक स्थिति किसी से भी उजागर न करें।