यू ट्यूबरों ने जिन वीडियो के जरिए अपनी पहचान बनाई। लाखों लोग इनके फॉलोवर्स बन गए। इनकी हर एक पोस्ट और वीडियो पर लाइक्स, कमेंट्स और शेयर करने लगे। फेमस हुए तो शिकायत करने वालों की संख्या भी बढ़ गई। अब ये वीडियो ही यू ट्यूबरों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। शुक्रवार को कुंदरकी थाने में यूट्यूबर अब्दुल्ला पठान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
जनपद में अलग अलग थानों में तैनात छह महिला पुलिस कर्मियों और चार महिला होमगार्डाें पर भी निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है। इन्होंने वर्दी पहनकर रील बनाई थी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो अधिकारियों पर संज्ञान लेकर इनके खिलाफ कार्रवाई की। इसके बाद आदेश दिया गया था कि कोई भी पुलिसकर्मी रील नहीं बनाएगा। अगर ऐसे वीडियो सामने आएंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की वर्दी पहनकर वीडियो बनाने वाला अब्दुल्ला पठान का सफर खेत से शुरू हुआ था। पांच भाइयों में सबसे छोटे अब्दुल्ला ने बचपन से ही खेतों में पहलवानी शुरू कर दी थी। वह खेत की सिंचाई करने के लिए इंजन खुद ही खींच कर ले जाता था। इसके बाद उसने दांतों से बाइक उठाने और ट्रैक्टर खींचने शुरू कर दिए थे।
ताकतवर और मजबूत शरीर होने के कारण वह हाथ से ही ईंट तोड़ने लगा। उसने रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसे उससे फॉलोवर्स बढ़ते चले गए। चीन की वी मेट कंपनी ने अब्दुल्ला पठान को ब्रांड एंबेसडर बना दिया। कंपनी की ओर से ही अब्दुल्ला को अभिनेत्री सनी लियोन से मिलने का मौका दिया।
अब्दुल्ला पठान के फोटो द ग्रेट खली के साथ भी देखे गए हैं। उसने कुंदरकी में दवाखाना खोल लिया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में मरीज आने लगे। अब्दुल्ला के एक भाई सीआरपीएफ, दूसरे भाई पुलिस और तीसरे भाई ब्लॉक में तकनीकी के पद पर हैं, जबकि चौथे भाई अब्दुल मलिक वर्तमान में ढकिया जुमा के प्रधान हैं।