फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: दामाद ने ससुर पर फेंका तेजाब, जिला अस्पताल में भर्ती, पत्नी को भी पीटकर घर से निकला

Mon, 18 Dec 2023 09:51 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मैनाठेर निवासी गंगाराम पुताई का काम करते हैं। वह दामाद के घर गए थे। इस बीच दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि दामाद ने गंगाराम पर तेजाब फेंक दिया। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस का वाहन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझोला के जयंतीपुर में दामाद ने ससुर पर तेजाब फेंक दिया। इसमें वह गंभीर रूप से झुलस गए। बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटी के लापता होने पर पीड़ित अपने दामाद से पूछताछ करने और बच्चों को गर्म कपड़े पहुंचाने गया था। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया था।

विज्ञापन


घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया। मैनाठेर के हुसैनपुर बस्तौर निवासी गंगाराम दिल्ली में रहकर पुताई का काम करता है। गंगाराम ने अपनी बेटी रेखा की शादी दस साल पहले मझोला के जयंतीपुर निवासी बबलू के साथ की थी। रेखा और बबलू के दो बच्चे हैं।

आरोप है कि तीन माह पहले बबलू ने रेखा के साथ मारपीट की थी। इसके बाद उसे घर से भगा दिया था। तब से रेखा लापता है। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। परिवार के लोगों ने बताया कि रेखा के बच्चों को गर्म कपड़े पहुंचाने रविवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे दामाद के घर जयंतीपुर गए थे।
विज्ञापन


इसी दौरान गंगाराम से बबलू का कुछ विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान बबलू ने गंगाराम पर तेजाब फेंक दिया। जिससे उनका शरीर बुरी तरह झुलस गया। घटना की जानकारी मिली तो गंगाराम के परिजन गांव से आ गए। इसी दौरान बबलू मौके से भाग गया।

गंगाराम के भतीजे मुकेश और विक्की ने अपने चाचा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मुकेश ने बताया कि उनके चाचा दिल्ली के तिलक नगर मोहल्ले में परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में बेटा विनोद और बेटी खुशी और पत्नी शिव कुमारी है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें