पोस्ट आफिस में नौकरी लगाने के नाम पर रिटायर्ड डाक कर्मी और उसके परिवार ने एक युवक से छह लाख रुपये लिए। पैसा मांगने पर डाक कर्मी के परिवार ने उसे धमकी दी। इस मामले में एसएसपी के निर्देश पर मझोला पुलिस ने रिटायर्ड डाक कर्मी सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
एसएचटी प्रभारी शीशपाल सिंह अन्य कर्मियों के साथ दलपतपुर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान साप्ताहिक बाजार दलपतपुर से वीरपुर थान को जाने वाले रास्ते पर खड़ी महिला पुलिस को देखकर सकपका गई। शक होने पर पुलिस ने उसे रूकने के लिए आवाज दी। महिला भागने लगी।
इस बीच पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। महिला कांस्टेबल ने तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 220 ग्राम चरस बरामद किया। इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम सबीना पत्नी मंजूर निवासी दलपतपुर बताया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।