फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: काली माता मंदिर और पंचायत भवन के पास खुलीं गोउत्पादों की दुकानें, नवरात्र पर शुभारंभ

Sun, 30 Mar 2025 09:25 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
मुरादाबाद में गोउत्पादों की दुकान का शुभारंभ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

नवरात्र के शुभ अवसर पर नगर निगम की ओर से पंचायत भवन के पास सेंटमेरी रोड स्थित भवन में और शहर के कालीमाता मंदिर परिसर में पंचगव्य उत्पादों की दुकानें खोली गई हैं। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल और स्वाति सहगल ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

विज्ञापन


नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि कान्हा गोशाला द्वारा निर्मित हवन सामग्री की किटें भी इन दुकानों पर उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने बताया कि गोशाला में 750 गोवंश का संरक्षण किया जा रहा है। जहां गो-सेवा को बढ़ावा देने और गो-उत्पादों के समुचित उपयोग के लिए दिव्य हवन सामग्री का निर्माण किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इन पंचगव्य उत्पादों की दुकानों को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोकोशेड, गुलाब बाड़ी और सीएल गुप्ता मोक्ष धाम सहित विभिन्न स्थानों पर गो-काष्ठ भंडारण केंद्र बनाए गए हैं, जिससे अंतिम संस्कार में पारंपरिक लकड़ी के स्थान पर गो-काष्ठ का उपयोग किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें