मुरादाबाद पुलिस में कई थाने प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिए हैं। एसएसपी ने सात थाना प्रभारी बदल दिए। कमलेश कांत वर्मा को मझोला थाना प्रभारी बनाया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
एसएसपी हेमराज मीना ने सात थाना प्रभारी बदल दिए। महिला थाने की प्रभारी चंद्रप्रभा गौतम को बनाया गया है। छजलैट थाना प्रभारी सतेंद्र शर्मा को मूंढापांडे में एसएसआई बनाया गया है। छजलैट थाने की जिम्मेदारी एसएसपी के पीआरओ अर्जुन त्यागी को मिली है।
विज्ञापन
मझोला थाना प्रभारी संजय पांचाल को अपराध शाखा में प्रभारी बनाया है। कमलेश कांत वर्मा को मझोला थाना प्रभारी बनाया गया है। मूंढापांडे थाना प्रभारी संजय कुमार को कुंदरकी थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुंदरकी से शैलेंद्र कुमार को मूंढापांडे का थाना प्रभारी बनाया गया है।
ठाकुरद्वारा थाना प्रभारी किरन पाल सिंह को सोनकपुर थाना प्रभारी, शैलेंद्र पाल सिंह चौहान को ठाकुरद्वारा थाना प्रभारी बनाया है। इंदिरा चौकी पुलिस चौकी प्रभारी चंद्रप्रभा गौतम को महिला थाने की प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन
महिला थाना प्रभारी दीपा त्यागी को मझोला थाने में अपराध निरीक्षक,सोनकपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार को कटघर थाने में अपराध निरीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।