फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद की महिला चिकित्सक को दहेज के खातिर ससुरालियों ने मारपीट घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी महिला चिकित्सक को गुजरात निवासी उसके पति और ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। शिकायत पर पुलिस ने गुजरात निवासी ससुराल वालों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला दीनदयाल नगर-2 निवासी डॉ. अदिति वर्मा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनका विवाह गुजरात के गांधीधाम कच्छ निवासी सुमित वर्मा के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल वाले शादी में कम दहेज मिलने का ताना देते थे और प्रताड़ित करते थे। सास मीनू वर्मा उसे आए दिन गालियां दिया करती थीं। आरोप है कि 25 जुलाई 2022 को उसके पति ने उससे कार खरीदने के लिए अपने मायके से दस लाख रुपये मांग कर लाने को कहा। असमर्थता जताने पर उनके साथ मारपीट करने के बाद कमरे से चला गया। उसके बाद उसके देवर मनीश वर्मा ने भी उसके साथ अभद्रता की। महिला चिकित्सक का कहना है कि किसी तरह ससुरालियों से जान बचाकर वह भाग कर अपने मायके पहुंची। परिवार वालों के साथ सिविल लाइंस थाने जाकर उसने घटना की तहरीर दी है।
सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति सुमित, देवर मनीष और सास मीनू वर्मा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें