फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली की पूर्व संध्या पर बाजारों में उमड़ी भीड़, जमकर की खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली की पूर्व संध्या पर बाजारों में उमड़ी भीड़, जमकर की खरीदारी
विज्ञापन

टांडा (रामपुर)। नगर में दिवाली की पूर्व संध्या पर बाजारों में खरीदारी के लिए जबरदस्त भीड़ रही। खरीदारी से बाजार गुलजार रहा। वहीं आतिशबाजी की दुकानों पर बच्चों समेत बड़ों की भीड़ रही। मुख्य मार्ग पर लगी सजावट के सामान की खूब बिक्री हुई तथा गिफ्ट पैक और मिठाइयों की जबरदस्त मांग रही।
रविवार को दिवाली की पूर्व संध्या पर सुबह से खरीदारी के लिए बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। देर शाम तक खरीदारी से बाजार गुलजार रहे। सबसे अधिक भीड़ मिठाइयों और गिफ्ट पैक की दुकानों पर देखी गई। सर्राफा बाजार में रौनक छाई रही। लोगों ने मां लक्ष्मी के पूजन के लिए सोना-चांदी के सिक्के खरीदे। चांदी के लक्ष्मी गणेश, कुबेर, चांदी का सिंहासन, लड्डू गोपाल आदि की खरीदारी की गई। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे स्थित रामलीला मैदान में लगी पटाखों की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ देखी गई। ग्रीन पटाखों से लेकर फुल्झड़ी, अनार, चरखी आदि विभिन्न प्रकार के पटाखे खरीदे गए। इस बार दिवाली पर ग्रीन पटाखों की मांग रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वार में धनतेरस पर जमकर खरीदे गए बर्तन और जेवर
स्वार में धनतेरस पर स्वार में बर्तन और सराफा बाजार गुले गुलजार रहा। लोगों ने जमकर खरीदारी की।
बीते दो साल के दौरान त्योहारों पर बाजार में बेरौनक रही थी। कोविड के चलते लोगों की क्रय शक्ति कम हुई थी जिसके चलते धनतेरस पर बाजार में सूनापन रहा था लेकिन इस बार बाजार में रौनक रही। रविवार को धनतेरस के दूसरे दिन बर्तन और जेवरात की जमकर खरीदारी की। ज्वैलर्स मोहित गुप्ता ने बताया कि बीते दो साल की अपेक्षा इस बार अच्छा कारोबार हुआ है। बर्तन बाजार में मोबीन ने बताया कि इस बार पहले से अधिक बर्तनों की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें