बारिस के बाद आकाश में छाए रहे बादल। संवाद
- फोटो : CITY
मुरादाबाद। बारिश ने शहरवासियों को सिर्फ गर्मी से ही राहत नहीं दी है, बल्कि वातावरण को भी स्वच्छ कर दिया है। लगातार तीन दिन बारिश होने की वजह से मुरादाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक हरे रंग के जोन में है। बुधवार को एक्यूआई 35 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। हालांकि पिछले एक सप्ताह से एक्यूआई सौ के अंदर दर्ज किया जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार यह स्तर अच्छी वायु को प्रदर्शित करता है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार बुधवार को अमोनिया का अधिकतम स्तर तीन माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर, नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड का अधिकतम स्तर 13 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर, ओजोन का अधिकतम स्तर 20 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर, पीएम 10 का अधिकतम स्तर 84 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर, पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर 97 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर, सल्फर डाई ऑक्साइड का अधिकतम स्तर 15 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। इन सभी को मिलाकर वायु गुणवत्ता सूचकांक 35 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।