फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर रेलवे लाइन किनारे फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई। इसके बाद उसका शव रेलवे लाइन किनारे फेंक दिया गया। बुधवार शाम लोगों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुला लिया। जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम कटघर के भदौड़ा और गोविंद नगर के बीच चंदौसी रेल लाइन पर कुछ लोग बैठे हुए थे। इसी दौरान रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों से दुर्गंध आई। लोगों ने पास जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। झाड़ियों में एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में कटघर थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, मगर शिनाख्त नहीं हो पाई है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इस मामले में पुलिस की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें