फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad Road Rage: पुलिस खंगालती रही फुटेज... पकड़ में नहीं आए अनमोल के साथी, लापरवाही में गई होनहार की जान

Thu, 19 Sep 2024 11:39 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में बहस के बाद थार सवार ने बाइक सवार अमन को कुचल दिया था। इससे उसकी माैके पर ही माैत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
हादसे में जान गंवाने वाला अमर और पुलिस हिरासत में आरोपी अनमोल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र में लोकोशेड पुल के पास कंटेनर डिपो के सामने रविवार रात थार से बाइक सवार अमन कुमार (25) को कुचलने के मामले में पुलिस तह तक जाने में जुटी है। बुधवार को पुलिस टीमों ने दिल्ली रोड पर 50 से ज्यादा कैमरों की फुटेज खंगाली।

विज्ञापन


हालांकि, ऐसी कोई फुटेज अब तक नहीं मिली है, जिससे तस्वीर साफ हो सके। उधर, चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस अब तक थार चालक अनमोल के साथियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। सिविल लाइंस के चंद्रनगर आजाद नगर निवासी लोको पायलट योगेंद्र कुमार का बेटा अमन कुमार रविवार की रात दस बजे अपनी बहन के जन्मदिन के लिए केक खरीदने जा रहा था।

कांशीराम नगर गेट के सामने साईं अस्पताल के नजदीक थार सवार तीन युवकों से उसकी कहासुनी हो गई थी। अमन ने अपनी बहन माही को फोन इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद अमन गांधीनगर से केक खरीदने चला गया था।
विज्ञापन


केक लेकर लौटते समय कंटेनर डिपो के सामने डिवाइडर के कट पर थार चालक अनमोल अरोड़ा ने अमन की बाइक को राैंद दिया था, जिसमें अमन की मौत हो गई थी। अनमोल को मौके पर ही दबोच लिया गया था, जबकि कार में सवार उसके साथी कटघर के लाजपत नगर निवासी सुकेत खन्ना और सिविल लाइंस के रेलवे हरथला काॅलोनी निवासी दिव्यम चौधरी थार से कूदकर भाग गए थे। 

पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या में केस दर्ज करने के बाद अनमोल को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस अब तक अनमोल के साथियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।  पुलिस का दावा है कि बुधवार को 50 से ज्यादा कैमरों की फुटेज खंगाली गई है।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस टीम पूरे मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। पुख्ता सबूत हाथ लगते ही कार सवार अन्य युवकों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें