फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को झपकी आने से हादसा: अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में गिरा वाहन, एक परिवार के 10 लोग घायल

Fri, 03 Jun 2022 01:21 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

चालक को झपकी आने की वजह से मुरादाबाद के कांठ थाना इलाके में तेज रफ्तार मारुति इको (कार) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे खेत में जा गिरी। हादसे में कार चालक सहित एक ही परिवार के 10 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक ही परिवार के दस लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चालक को झपकी आने की वजह से कांठ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार मारुति इको (कार) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे खेत में जा गिरी। मुरादाबाद-बिजनौर मार्ग पर कांठ थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात 2:30 बजे हुए इस हादसे में कार चालक सहित एक ही परिवार के 10 लोग घायल हो गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची कांठ थाना, 112 पुलिस और 108 एंबुलेंस घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ ले कर आई। जहां से दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गंभीर हालत में उपचार के लिए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


कार सवार सभी लोग दिल्ली से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल अपने पैतृक गांव पुण्डता पट्टी गुजडू जा रहे थे। घायल कुलदीप सिंह की तहरीर के आधार पर कांठ थाना पुलिस का चालक आशीष के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें