फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: ठाकुरद्वारा बवाल में भाजपा नेता समेत 162 पर रिपोर्ट, 12 नामजद; कोतवाली के घेराव की धमकी के बाद FIR

Sat, 18 Apr 2026 12:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

पुलिस की ओर से रिपोर्ट लिखने में देर की गई तो लोगों ने गांव के बाहर सड़क पर जाम लगने की कोशिश की। शुक्रवार की शाम ठाकुरद्वारा कोतवाली का घेराव करने की चेतावनी दी तो पुलिस ने भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह और उनके भाई समेत 12 नामजद और 150 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के नारायणपुर छंगा में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने और विरोध करने पर अनुसूचित जाति के लोगों के घरों पर पथराव की घटना के बाद शुक्रवार को दिन भर गांव में पुलिस तैनात रही। राजनीतिक दल और कई संगठनों के लोग गांव में पहुंचे। पुलिस की ओर से रिपोर्ट लिखने में देर की गई तो लोगों ने गांव के बाहर सड़क पर जाम लगने की कोशिश की। शुक्रवार की शाम ठाकुरद्वारा कोतवाली का घेराव करने की चेतावनी दी तो पुलिस ने भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह और उनके भाई समेत 12 नामजद और 150 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।

विज्ञापन


ठाकुरद्वारा के नारायणपुर छंगा गांव निवासी अजय प्रताप सिंह 2022 में ठाकुरद्वारा विधान सभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। इस चुनाव में उनकी हार हुई थी। बृहस्पतिवार को गांव में भाजपा नेता का जन्मदिन मनाया गया था। जन्मदिन में शामिल होने के लिए आसपास के गांवों के लोग पहुंचे थे। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि जो रिपोर्ट दर्ज कराई गई है उसके मुताबिक जन्मदिन में शामिल होने आए लोगों ने अपनी गाडि़यां आंबेडकर प्रतिमा के पास खड़ी कर दी थीं। इस पर लोगों ने एतराज जताते हुए गाड़ी वहां से हटाने को कहा। बस इसी पर विवाद शुरू हो गया।

पहले कहासुनी हुई और फिर पथराव होने लगा। इस दौरान प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद गांव में बवाल हो गया। सूचना पर एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे। देर रात पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत करा दिया था लेकिन शुक्रवार की सुबह से ही राजनीतिक पार्टी और संगठनों के लोग गांव में आना शुरू हो गए। दिन भर गांव में हंगामा होता रहा। शुक्रवार की शाम रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही लोग शांत हुए।
विज्ञापन


नारायणपुर छंगा गांव निवासी मलखान सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसमें उन्होंने बताया कि गांव में पार्क में डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा लगी है। 14 अप्रैल को उन्होंने भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान और अमित चौहान को आंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में बुलाया था। कार्यक्रम काे लेकर गांव के अजय प्रताप सिंह, उनके भाई अभय प्रताप सिंह समेत अन्य लोग उनसे रंजिश रखने लगे थे।

आरोप है कि दोनों भाइयों ने धमकी दी थी। 16 अप्रैल की रात करीब 10:00 बजे आरोपियों ने आंबेडकर पार्क की बिजली लाइन को साजिश से बंद कर दिया और आंबेडकर की प्रतिमा पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। फायरिंग करने का भी आरोप है। विरोध करने पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया और घर में घुसकर तोड़फोड़ और महिलाओं के साथ मारपीट की।

इस हमले में प्रकाश वीर, राम सिंह, मानसी, रूबी, मलखान सिंह, ग्रंथ कुमार, घनश्याम, कुसुम, राहुल, पवनेश वीर घायल हो गए थे। इनमें गंभीर घायल पवनेश और राम सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव में पूरी तरह से शांति है। इसी तरह का तनाव नहीं हैं। क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत करा दी गई है। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात है।

पुलिस ने दूसरे पक्ष के इन लोगों का भी कराया है मेडिकल
बृहस्पतिवार की रात घटना के बाद पुलिस ने दूसरे पक्ष के घायल रमनावाला निवासी मंगेश सिंह, सुरजननगर निवासी अमित कुमार, पीपली घनश्याम निवासी शैलेंद्र कुमार और नारायणपुर चंगा निवासी परवेश का भी मेडिकल कराया था। इस पक्ष की ओर से अभी पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।

इनके खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह, इनके भाई अभय प्रताप सिंह और गांव निवासी तेज प्रकाश, निपेंद्र, हिमांशु, तुषार, सूर्य प्रताप, नरेंद्र, राजीव, महेश, हर्षित, कौशल और 150 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

इन धाराओं में दर्ज दर्ज की गई है रिपोर्ट
ठाकुरद्वारा थाने में बीएनएस की धारा 191( 2), 191(3),190,333,74,115 (2)118(1),352, 351(2),351(3),324 (4),196 और एससी एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें