पाकबड़ा के खेमपाल सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है कार
पुलिस ने वायरल वीडियो में दिख रही कार के नंबर की जांच की। पता चला है कि कार पाकबड़ा निवासी खेमपाल सिंह के नाम से रजिस्टर्ड है। यह गाड़ी तहसील में किसी प्रशासनिक अधिकारी के लिए लगाई गई थी। अधिकारी का चालक बृहस्पतिवार की रात गाड़ी लेकर निकला था। एक होटल पर रुकने के बाद अपने दोस्तों को भी बुला लिया। दोनों लोगों ने स्टंटबाजी की वीडियो मोबाइल से बना लिया।
पुलिस ने जांच के दौरान गाड़ी मालिक की पहचान कर ली है। शनिवार को उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पूछताछ के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। - सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी ट्रैफिक एवं क्राइम