फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: समझाने पहुंचे किसान को स्कार्पियो चालक ने कुचलकर मार डाला, पांच घंटे तक हंगामा

Sat, 29 Nov 2025 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)

सार

ठाकुरद्वारा में स्काॅर्पियो चालक ने बाइक सवार किसान को टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर वाहन चालक ने किसान को कुचल दिया। इससे उसकी माैत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
किसान की मौत के बाद अस्पताल में जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठाकुरद्वारा में काशीपुर मार्ग पर शुक्रवार दोपहर को स्कॉर्पियो चालक ने सामने जा रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे दोनों के चालकों में विवाद होने लगा, ये देख एक किसान दोनों को समझाने चला गया।

विज्ञापन


आरोप है कि गलती बताने पर स्कार्पियों चालक इतना भड़क गया कि उसने अपनी गाड़ी बाइक सवार को दोबारा टक्कर मारने की कोशिश की, उसके भाग जाने के बाद स्कार्पियों चालक ने किसान को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
   
परिजनों ने स्कार्पियो चालक पर हत्या का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर करीब पांच घंटे तक हंगामा किया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी। काशीपुर मार्ग पर पशुपति के पास नहर से फरीदनगर को जाने वाले रास्ते पर गांव का फइम बाइक से आ रहा था।
विज्ञापन


इस बीच काशीपुर से आ रही काले रंग की स्कॉर्पियो की टक्कर उसकी बाइक को लग गई। इसे लेकर बाइक सवार और स्कार्पियो चालक के बीच विवाद होने लगा। यह देखकर पास में ही खेत पर काम कर रहे नगर के मोहल्ला जमुनावाला निवासी किसान हसमत अली उर्फ भोला खां मौके पर पहुंचे और दोनों को समझाने का प्रयास करने लगे।

इसके बाद स्कार्पियो चालक भड़क गया। आरोप है कि इसके बाद उसने पहले बाइक को टक्कर मारी, लेकिन फईम ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचा ली। इसके बाद स्कार्पियो चालक ने किसान हसमत अली को जोरदार टक्कर मार कर कुचल दिया। जिससे किसान की मौत हो गई। 

कोतवाली प्रभारी मनोज परमार ने बताया कि पहले स्कॉर्पियो को गांव फरीदनगर का बताया गया था लेकिन जांच में स्कॉर्पियो उत्तराखंड की निकली है। बॉर्डर पर सूर्य पुलिस चौकी पर लगे सीसीटीवी में स्कार्पियों की तस्वीर कैद हो गई है।

किसान की हत्या हुई है या दुर्घटना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर और जांच के बाद पता चल सकेगा। आरोपी स्कार्पियो चालक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

कार्रवाई के आश्वासन पर शांत हुए परिजन
दुर्घटना की सूचना पर 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शव को लेकर नगर के सरकारी अस्पताल पहुंची। यहां करीब पांच घंटे तक मृतक के परिजन नईम और छोटे खां, सपा नेता अख्तर अली खां आदि स्कार्पियो चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करते रहे।

परिजन सीधे तौर पर स्कार्पियो चालक पर किसान की हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद रात 8 बजे शव को पोस्टमार्टम  के लिए भेजा गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें