फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: विकास कार्यों में मुरादाबाद 17 वें स्थान पर टिका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। विकास कार्यों में मुरादाबाद दो महीने से 17वें स्थान पर टिका है। बृहस्पतिवार को सीएम डैश बोर्ड पर जारी विकास कार्यों की रैंकिंग में मुरादाबाद को 17 वां स्थान मिला है। जबकि बिजनाैर 72 वें, अमरोहा 69 और संभल 65 वें स्थान पर पहुंच गया है। रामपुर पहले स्थान पर है।
विज्ञापन

हर महीने की दस तारीख को सीएम डैश बोर्ड पर जिलों के विकास कार्यों की रैंकिंग जारी की जाती है। रैंकिंग से पहले जिलेवार विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की जाती है। इसके आधार पर रैंकिंग जारी की जाती है। बृहस्पतिवार को सीएम डैश बोर्ड पर अगस्त माह की रैंकिंग जारी की गई। इसमें मुरादाबाद को 17 वां स्थान मिला है। इससे पहले जुलाई माह में भी जिला 17 वें स्थान पर था। जबकि रामपुर पहले स्थान पर है। इसके अलावा बाकी तीनों जिलों की रैंकिंग खराब पाई गई।
विज्ञापन

सबसे खबरा स्थिति बिजनाैर जिले की रही। बिजनाैर प्रदेश के 75 जिलों में 72 वें स्थान पर रहा। वहीं अमरोहा 69 वें और संभल 65 वें स्थान पर रहे।
डीएम डाॅ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि विकास कार्याें के साथ जनसुनवाई पर फोकस किया जा रहा है। इससे जिले की रैंकिंग में सुधार आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें