एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन मिला तो शांत हुए रेलकर्मी
मामला बढ़ा तो जीआरपी थाना प्रभारी रविंद्र वशिष्ठ और सीओ अनिल वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने रेलकर्मियों से बात की। दोनों पक्षों की बात सुनी। समझौता कराने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। रेलवे संगठनों के पदाधिकारी आरोपी पुलिसकर्मियों के निलंबन और वकीलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग पर अड़े रहे।
दोपहर तीन बजे सीओ ने वकीलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने व पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट एसपी जीआरपी को भेजने का आश्वासन दिया तब जाकर रेलकर्मी शांत हुए। हित निरीक्षक व उनके बेटे को मेडिकल कराने जिला अस्पताल भेजा गया।
मुख्य हित निरीक्षक व उनके बेटे के साथ मारपीट करने के मामले में आरोपी अधिवक्ता मनोज मिश्रा व उसके साथी अजय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। - अनिल वर्मा, सीओ जीआरपी