साइबर अपराधियों ने मुरादाबाद पुलिस का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया। करीब एक घंटे में हैकर ने 70 से ज्यादा ट्वीट किए। आरोपी ने कई नामी कंपनी और उनके मालिक को भी टैग किया गया। हैकर ने एक लिंक भी शेयर किया। हालांकि इस लिंक को खोलने पर असुरक्षित लिंक की चेतावनी आ रही थी।
साइबर अपराधियों ने मुरादाबाद पुलिस का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया। हैकर ने एक घंटे के अंतराल में ही 70 से ज्यादा ट्वीट किए। आरोपियों ने नामी कंपनी व उनके मालिकों को भी ट्वीट व लिंक भेजे। ट्विटर अकाउंट हैक होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अफसरों ने ट्विटर ऑफिस में संपर्क कर अकाउंट रिकवर करा लिया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद जनपद की पुलिस ने मुरादाबाद पुलिस नाम से ट्विटर पर अकाउंट बना रखा है। जिसे सोशल मीडिया सेल संचालित करता है। इस पर मुरादाबाद जनपद के सभी थानों के गुडवर्क, अखबारों में प्रिंट होने वाली खबरों की कॉपी समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां और अफसरों के निरीक्षण के फोटो पोस्ट किए जाते हैं।
सोमवार को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी बबलू कुमार ने अन्य अफसरों के साथ जिला जेल का निरीक्षण किया था। रात करीब नौ बजे सोशल मीडिया सेल की ओर से मुरादाबाद पुलिस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से निरीक्षण के फोटो पोस्ट किए गए थे।
विज्ञापन
इसके बाद साइबर अपराधियों ने पुलिस का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया। करीब एक घंटे में हैकर ने 70 से ज्यादा ट्वीट किए। आरोपी ने कई नामी कंपनी और उनके मालिक को भी टैग किया गया। हैकर ने एक लिंक भी शेयर किया। हालांकि इस लिंक को खोलने पर असुरक्षित लिंक की चेतावनी आ रही थी।
हैकर की इस हकरत की वजह से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अफसरों ने ट्विटर ऑफिस से संपर्क किया गया। इसके बाद पुलिस ने अपना अकाउंट रिकवर कर लिया। पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि हैकर ने पुलिस का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया था। ट्विटर ऑफिस संपर्क कर अकाउंट रिकवर कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।