37 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी सोनाक्षी सिन्हा सहित सभी आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को नोटिस भेज दिए हैं। इस मामले में शिकायतकर्ता ने कार्रवाई न होने पर आत्महत्या की चेतावनी दी थी। उसी के बाद पुलिस ने जांच एक कदम आगे बढ़ाई है।
जांच अधिकारी सीओ कटघर सुदेश गुप्ता ने बताया कि आरोपी पक्ष को जल्द ही अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। नोटिस में लिखा है कि या तो सोनाक्षी सिन्हा सहित अन्य आरोपी खुद अपना पक्ष देने के लिए यहां आएं या फिर अपने किसी प्रतिनिधि को पक्ष रखने के लिए भेजें।
सीओ ने बताया कि नोटिस सोनाक्षी सिन्हा, अभिषेक सिन्हा सहित उन आरोपियों को भेजे गए हैं, जिनके खाते में रकम ट्रांसफर की गई है। कटघर के शिवपुरी निवासी प्रमोद शर्मा ने एसएसपी को बताया कि दिल्ली में 30 सितंबर को उन्होंने इंडिया फैशन एंड ब्यूटी अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया था।
जिसमें बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा को आना था। सोनाक्षी के आने का कार्यक्रम प्रमोद ने टैलेंट फुल ऑन कंपनी के मालिक अभिषेक सिन्हा से 24 लाख रुपये और उस रकम का जीएसटी कर अदा करने का करार किया था।