सार्वजनिक इलाकों में शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान
- फोटो : पुलिस
शराब की दुकानों के आसपास बने दारू के अड्डों पर पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात विशेष अभियान चलाया। शाम पांच बजे से देर रात तक सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने वालों के खिलाफ शिकंजा कसा गया।
पुलिस ने थार समेत 20 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जबकि 30 लोगों को पकड़ कर उनका मेडिकल कराया है। शहर से लेकर देहात तक शराब की दुकानों के आसपास खुलेआम शराबखोरी का सिलसिला चल रहा था।
कहीं लोग अपनी कारों में बैठकर जाम छलका रहे थे तो कहीं ठेलों और दुकानों पर शराब पिलाई जा रही थी। शराब की दुकान से बोतल खरीदने के बाद लोग आसपास ही अपनी महफिल सजा लेते थे। कई जगह कारों को ही चलता-फिरता बार बना रखा था।