फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एआईएमआईएम नेता के बेटे को पीटने में तीन भाइयों पर शिकंजा, रंजिश में सरे बाजार किया था हमला

Thu, 26 Sep 2024 09:51 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कुंदरकी (मुरादाबाद)

सार

मुरादाबाद में एआईएमआईएम नेता के बेटे को तीन भाइयों ने पीट दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया कि रंजिश के चलते नेता के बेटे पर हमला किया गया।  
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस गश्त के दौरान - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंदरकी में रंजिश के चलते मोहल्ला नूरूल्ला निवासी एआईएमआईएम नेता रियासत अली खान के बेटे मोहम्मद शान को पीटने के मामले में पुलिस ने तीन सगे भाइयों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।  कुंदरकी के मोहल्ला नूरूल्ला निवासी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) नेता रियासत अली खान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन


बताया कि एक सप्ताह पहले उनके बेटे मोहम्मद शान की समीर से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद आरोपी समीर, तौफीक और साहिल ने शान के साथ साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की थी। आरोप है कि 24 सितंबर को एआईएमआईएम नेता का बेटा मोहम्मद शान घर का सामान लेने बाजार जा रहा था।

वह नगर के मोहल्ला नूरूल्ला में भुर्जी वाली गली में पहुंचा तो वहां पर समीर और उसके भाई तौफीक व साहिल निवासी मोहल्ला कायस्थान ने पाइप और डंडों से शान के साथ मारपीट करने लगे। आरोपी शान को पीटते हुए मार्केट में ले गए थे। लोगाें ने शान को बमुश्किल बचाया। इस दौरान आरोपी शान को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


मारपीट की यह घटना पर सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत ने बताया कि तीन भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और तलाश की जा रही है, मुकदमे की विवेचना कर साक्ष्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें