फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'हिंदू छात्रा को बुर्का पहनाया और किया ब्रेनवॉश... क्या यह गहरी साजिश है?'; पीड़िता के भाई ने कही ये बात

Sat, 24 Jan 2026 03:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के बिलारी में नाबालिग हिंदू छात्रा को बुर्का पहनाने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता के भाई ने थाने में तहरीर देकर पांच छात्राओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। मामले की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
बिलारी में हिंदू छात्रा को बुर्का पहनाती अन्य छात्राएं - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक हिंदू छात्रा को बुर्का पहनाए जाने का मामला सामने आने के बाद माहौल गरमा गया है। बिलारी नगर की साहूकुंज कॉलोनी में ट्यूशन पढ़ने जाने वाली 16 वर्षीय हिंदू छात्रा को उसकी मुस्लिम सहेलियों ने कथित तौर पर दबाव बनाकर बुर्का पहनाया। 

विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता के भाई की ओर से थाना बिलारी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें कहा गया है कि उसकी बहन 12वीं कक्षा की छात्रा है और वह साहूकुंज कॉलोनी में शिक्षक के घर ट्यूशन पढ़ने जाती थी। 

उसके साथ पांच मुस्लिम छात्राएं भी पढ़ती थीं, जिनसे 11वीं कक्षा के दौरान उसकी दोस्ती हुई थी। आरोप है कि इसी दोस्ती के दौरान छात्राओं ने धीरे-धीरे उसका ब्रेनवॉश करना शुरू कर दिया। पीड़िता के भाई का कहना है कि 20 दिसंबर को ट्यूशन से लौटते समय उसकी बहन पर दबाव बनाकर उसे बुर्का पहनाया गया। 

विज्ञापन

छात्रा से कहा गया कि बुर्का पहन ले, उस पर अच्छा लगेगा। आरोप है कि यह सब उसकी मर्जी के खिलाफ किया गया। भाई का दावा है कि यह सिर्फ एक घटना नहीं है बल्कि इसके पीछे कोई गहरी साजिश हो सकती है। 

छात्राओं को आगे करके जबरन धर्म परिवर्तन की मुहिम चलाई जा रही है, जिसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी। 
 

उधर, साहूकुंज कॉलोनी के लोगों ने भी इस पूरे घटनाक्रम को लेकर चिंता जताई है। कॉलोनीवासियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर संबंधित कोचिंग सेंटर में छात्र-छात्राओं के आचरण को लेकर शिकायत की। लोगों का आरोप है कि छात्र आपस में लड़ने के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं।

कॉलोनीवासियों ने किसी बड़ी घटना की आशंका जताते हुए प्रशासन से समय रहते सख्त कदम उठाने और कोचिंग सेंटर की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

यह था मामला: पांच छात्राओं के खिलाफ केस दर्ज 
वीडियो वायरल होने के बाद पांच मुस्लिम छात्राओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। छात्रा के भाई ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन पर धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव बनाया गया था। पुलिस ने भी इस मामले में पड़ताल शुरू कर दी है। बिलारी की साहू कुंज काॅलोनी स्थित एक कोचिंग सेंटर में लारी नगर और देहात क्षेत्र के छात्र छात्राएं पढ़ते हैं। सहसपुर गांव के इंटर कॉलेज की छह छात्राएं भी इस कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए आती हैं। जिनमें एक छात्रा हिंदू और पांच मुस्लिम हैं।

बिलारी के एक मोहल्ले में रहने वाली छात्रा के भाई ने उसकी पांच सहपाठी छात्राओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उसने आरोप लगाया है कि उसकी 17 वर्षीय बहन बारहवीं कक्षा की छात्रा है। वह रोज कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती है। वहां उसकी सहपाठी छात्राएं उस पर बुर्का पहनने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाती हैं।

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच छात्राओं के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म सहपरिर्वतन प्रतिषेध अधिनियम धारा 3, (5)1 में रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना में तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक सप्ताह पहले सामने आया था वीडियो
इस घटना से जुड़ा वीडियो करीब एक सप्ताह पहले सामने आया था। जिसमें कोचिंग सेंटर से निकलकर छात्राएं एक साथ जा रहीं थी। तब एक छात्रा ने अपनी सहपाठी छात्रा को अपना बुर्का पहना दिया था हालांकि कुछ देर बाद ही बुर्का निकलवाकर वापस ले लिया था। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया जो वायरल हो गया। अब जब वीडियो तेजी से वायरल हुआ तो हल्ला मचा और पुलिस ने भी संज्ञान ले लिया।

कोचिंग सेंटरों के खिलाफ लोगों ने एसडीएम को दिया था ज्ञापन
बिलारी नगर के मोहल्ला साहू कुंज काॅलोनी के कोचिंग सेंटरों के संचालन के खिलाफ मोहल्ले के नागरिकों ने सप्ताह भर पहले एसडीएम और सीओ को ज्ञापन भी दिया था। ज्ञापन में कहा गया था कि उनके मोहल्ले में नियम के खिलाफ तरीके से कई कोचिंग सेंटर चल रहे हैं।
विज्ञापन

कोचिंग सेंटरो के संचालन की नियमानुसार अनुमति नहीं ली गई है। कोचिंग सेंटरों पर आने वाले छात्र छात्राएं अक्सर मोहल्ले के रास्तों पर आते जाते समय अभद्रता भी करते हैं। एसडीएम ने इस मामले में बिलारी पुलिस को जांच करने के आदेश भी दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें