फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मुरादाबाद को देंगे कई परियोजनाओं की सौगात, ये है कार्यक्रम

Mon, 15 Feb 2021 03:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

  • श्रमिक परिवारों की 2600 बेटियों के विवाह में शिरकत करेंगे
  • 148 करोड़ की 48 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मुरादाबाद आएंगे। वह यहां श्रम विभाग की ओर से आयोजित किए जा रहे श्रमिक परिवारों की 2600 बेटियों के विवाह समारोह में शामिल होंगे। नवदंपती को आशीर्वाद देने के अलावा वह जिले की 148 करोड़ की 48 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। 

विज्ञापन


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सोमवार दोपहर 12.55 बजे हेलिकॉप्टर से सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद वह सर्किट हाउस के पीछे बुद्धि विहार स्थित मैदान में होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में शिरकत करेंगे। दोपहर दो से ढाई बजे तक जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करने के बाद वह लखनऊ रवाना हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम 

  • 11.20 बजे कालीदास मार्ग लखनऊ से हैलीपैड के लिए रवाना 
  • 11: 30 बजे मार्टीनियर कालेज ग्राउंड (हैलीपैड) से हैलीकॉप्टर से रवाना 
  • 12.55 बजे मुरादाबाद सर्किट हाउस उतरेंगे 
  • 1 बजे दोपहर में विवाह आयोजन स्थल बुद्धि विहार पहुंचेंगे
  • 1 से 2 बजे दोपहर तक सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे
  • इसी दौरान सौ करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास करेंगे 
  • 2 से 2.30 बजे तक स्थानीय जनप्रतनिधियों पार्टी पदाधिकारियों से भेंट 
  • 2.35 बजे सर्किट हाउस मुरादाबाद से वापस रवाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें