फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: मां दोपहर तक घर आ जाऊंगा, खुद नहीं... शव पहुंचा तो मचा कोहराम, कार की टक्कर से विपिन की हुई माैत

Tue, 03 Jun 2025 07:21 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

दिल्ली हाईवे पर कार की टक्कर से बीएससी एग्रीकल्चर पास छात्र की मौत हो गई थी। वह सुबह कॉलेज जाने की बात कहकर घर से  निकला था लेकिन दोस्तों से मिलने आईएफटीएम चला गया। लौटते वक्त वह दोस्त के साथ हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
हादसे में जान गंवाने वाला विपिन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली हाईवे पर हादसे में जान गंवाने वाले छात्र विपिन ने सुबह घर से निकलते समय अपनी मां से कहा था कि वह दोपहर तक घर आ जाएगा। परिजन उसके घर लौटने का इंतजार कर रहे थे लेकिन दोपहर में उसकी मौत की खबर पहुंची। विपिन के परिवार में मां गीता और भाई सुमित है। सोमवार को वह सुबह 7:30 बजे कॉलेज की बस से रामपुर से निकला था।

विज्ञापन


उसने अपनी मां और भाई से कहा था कि वह कॉलेज जा रहा है और दोपहर तक घर लौट आएगा। हालांकि, दोपहर में पाकबड़ा पुलिस ने सुमित को फोन करके बताया कि विपिन का एक्सीडेंट हो गया है, जब सुमित थाने पहुंचा, तो उसे पता चला कि उसके भाई की मौत हो गई है। जांच से पता चला कि विपिन कॉलेज जाने के बजाय नया मुरादाबाद सेक्टर 13 में अपने कमरे पर गया था।

वहां से वह अपने दोस्त अनमोल की बाइक लेकर आईएफटीएम विश्वविद्यालय में अपने दोस्तों से मिलने गया था। विपिन ने बीएससी एग्रीकल्चर पास कर लिया था और वह कॉलेज में अपने पुराने दोस्तों से मिलने आया था। जहां से विपिन अपने दोस्त करण राणा के साथ बाइक से अपने कमरे पर लौट रहा था।
विज्ञापन


रास्ते में पाकबड़ा फ्लाईओवर के ऊपर पीछे से तेज गति से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने भाई सुमित की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Trending Videos

कार की टक्कर से फ्लाईओवर से 20 फीट नीचे गिरे थे दोनों 
दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सोमवार को पाकबड़ा में फ्लाईओवर पर कार ने बाइक सवार दो छात्रों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों छात्र 20 फीट नीचे सर्विस रोड पर गिर गए। इस हादसे में छात्र विपिन (24) की मौत हो गई, जबकि दूसरा छात्र करण राणा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे टीएमयू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में जान गंवाने वाला विपिन रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र के नहीनमगंज का निवासी था। वह बीएससी एग्रीकल्चर का छात्र था। करण राणा (23) बरेली जिले सिरौली थाना मुस्तकीम गांव का रहने वाला है। वह बीटेक का छात्र है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों छात्र बाइक से आईएफटीएम यूनिवर्सिटी से अपने घर की ओर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों पाकबड़ा में फ्लाईओवर पर पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों छात्र उछलकर पुल से नीचे सर्विस रोड पर जा गिरे। इस हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को टीएमयू के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने विपिन को मृत घोषित कर दिया।

करण की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद चालक मौके पर ही कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बताया कि कार को कब्जे में लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें