फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: यूपी रोडवेज में 500 संविदा चालकों की भर्ती शुरू, दो दिन चलेगा रोजगार मेला, योग्यता आठवीं पास

Tue, 03 Jun 2025 07:02 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में रोडवेज बसों के संचालन के लिए 500 संविदा चालकों की भर्ती शुरू हो गई है। इसके लिए आठवीं पास, 23-58 वर्ष आयु और दो साल पुराने भारी वाहन लाइसेंसधारी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित चालकों को प्रति किमी 2.06 रुपये भुगतान मिलेगा।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य परिवहन निगम मुरादाबाद परिक्षेत्र में रोडवेज बसों के संचालन के लिए 500 संविदा चालकों की भर्ती के लिए दो दिवसीय रोजगार मेला शुरू हो गया है। पीतल नगरी स्थित आरएम कार्यालय पर तीन व चार जून को रोजगार मेले के लिए कई दिन से तैयारी की जा रही थी।

विज्ञापन


आरएम ममता सिंह ने बताया कि यह भर्ती संविदा अनुबंध के आधार पर की जाएगी। जिसमें चयनित चालकों को प्रति किलोमीटर 2.06 रुपये भुगतान किया जाएगा। भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता आठवीं पास रखी गई है। अभ्यर्थी की उम्र 23 वर्ष से 58 वर्ष के बीच और ऊंचाई 5.3 फीट होनी चाहिए।

उसके पास भारी वाहन संचालन का वैध लाइसेंस कम से कम दो साल पुराना होना चाहिए।  आवेदन को अपने साथ दस्तावेज के रूप में शैक्षिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया के तहत प्रारंभिक प्रशिक्षण के बाद योग्य अभ्यर्थियों को लखनऊ व दिल्ली में ड्राइविंग टेस्ट देना होगा। क्षेत्रीय प्रबंधक ने सभी योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से रोजगार मेले में पहुंच कर अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Trending Videos
विज्ञापन

कॉलेजों में डाटा मैपिंग के लिए समन्वयक बनाए
 गुरु जंभेश्वर विवि की ओर से कॉलेजों में निर्धारित सीटों आदि का डाटा समर्थ पोर्टल पर मैप करने के लिए पांचों जनपदों में समन्वयक नियुक्त किए गए हैं। कुलसचिव के अनुसार सभी कॉलेजों को डाटा समन्वयकों को देना अनिवार्य है।  गुरु जंभेश्वर विवि की ओर से नए शैक्षिक सत्र के लिए पंजीकरण करवाए जा रहे हैं।

इसके बाद विवि से संबद्ध कॉलेजों की प्रवेश प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन की जाएगी। कॉलेजों द्वारा निश्चित समय पर प्रवेश प्रक्रिया के बाद समर्थ पोर्टल पर पाठ्यक्रम के अनुसार निर्धारित सीटों की संख्या तक विद्यार्थियों का डाटा और सीट लॉक करनी होगी। 

कुलसचिव गिरीश कुमार द्विवेदी द्वारा जारी किए गए पत्र के अनुसार पहले समर्थ पोर्टल पर सभी कॉलेजों का डाटा मैप किया जाना है। इसके अभाव में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकेगी। इसके लिए अमरोहा में जेएस हिंदू कॉलेज के प्राचार्य प्रो. वीर वीरेंद्र सिंह, बिजनौर में साहू जैन कॉलेज नजीबाबाद के प्राचार्य प्रो. बलराम सिंह को समन्वयक बनाया गया है।

इसके अलावा मुरादाबाद में केजीके कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार चौधरी, रामपुर में राजकीय रजा कॉलेज की प्राचार्य प्रो. जागृति मदान, संभल के एमजीएम कॉलेज के प्राचार्य प्रो. योगेंद्र सिंह को समन्वयक बनाया गया है। 

जनपद समन्वयकों को अपने-अपने जनपद के समस्त विवरण को कॉलेजवार पाठ्यक्रमों एवं सीटों की सूचना संकलित कर सात जून तक विश्वविद्यालय को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करानी है। -गिरीश कुमार द्विवेदी, कुलसचिव, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें