फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: शहर से बाइकें चोरी करता नाबालिग.. साथी तलाशते थे ग्राहक, इस बार पुलिस के शिकंजे से बच नहीं पाए

Wed, 20 Aug 2025 03:22 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

पुलिस ने ऑटो लिफ्टर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग है जो बाइक चोरी करता था। पुलिस ने इनके कब्जे से सात चोरी की बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन
मुरादाबाद में बाइकों को चोरी करने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गलशहीद पुलिस ने ऑटो लिफ्टर गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने इनसे सात बाइक बरामद की है। गिरोह में एक नाबालिग भी शामिल है। नाबालिग ही बाइक चोरी करता था और उसके साथी ग्राहक तलाशते थे। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूला है कि उन्होंने यह बाइक जिले के अलग-अलग स्थानों से चोरी की थी। 

विज्ञापन


एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि गलशहीद और कटघर थाने की संयुक्त ने सोमवार की रात मझोला के जयंतीपुर पुरानी आबादी निवासी नदीम उर्फ डॉक्टर, मीनानगर निवासी साकिब उर्फ भूरा और एक किशोर को गिरफ्तार किया। 

पुलिस ने जांच पड़ताल की तो इनकी बाइक चोरी की निकली। इसके बाद कड़ाई से पूछताछ की गई तो आरोपियों ने बताया कि रेकी करने के बाद किशोर से बाइक चोरी करवा लेते थे। इसके बाद बाइक छिपाकर ग्राहक की तलाश करते थे। ग्राहक मिलने पर बाइक कम दामों में बेच देते थे अगर ग्राहक नहीं मिलता तो बाइक के पार्ट्स अलग-अलग कर बेच देते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सात बाइक बरामद
आरोपियों की निशानदेही पर बरामद की गई कि सात बाइकों में तीन गलशहीद, दो कटघर, एक कोतवाली, एक मझोला क्षेत्र से चोरी की गई थी। मंगलवार की शाम पुलिस ने आरोपी किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर उसे राजकीय संप्रेक्षण गृह में भेज दिया गया है जबकि आरोपी नदीम उर्फ डॉक्टर और साकिब उर्फ भूरा को कोर्ट में पेश किया गया जहां से आरोपी जेल भेज दिए  गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें