फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर पिलाया तेजाब, पीड़िता की बिगड़ी हालत

Fri, 11 Oct 2024 10:22 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भगतपुर (मुरादाबाद)

सार

नाबालिक को एक युवक ने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के गर्भवती होने के बाद उसे तेजाब पिला दिया गया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस शिकायत के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया।
विज्ञापन
नाबालिक के साथ किया दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव में दुष्कर्म पीड़िता के गर्भवती होने पर उसे तेजाब पिलाने वाले आरोपी युवक और उसके भाई, मां को पुलिस अब तक नहीं पकड़ पाई है। वहीं पीड़िता की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। परिजन घर में ही उसका इलाज करा रहे हैं।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव निवासी एक ग्रामीण का आरोप है कि क्षेत्र के करिया नंगला निवासी जावेद ने आठ माह पहले उसकी नाबालिग पुत्री को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद किशोरी गर्भवती हो गई थी। इसके बाद आरोपी ने उसकी बेटी से शादी का वादा किया।

उसने कहा कि वह अपने भाई व मां को दवाई लेकर भेज रहा है, जिसे खा लेना। आरोप है कि इसके बाद आरोपी का भाई व उसकी मां एक दवाई लेकर आए व किशोरी को पिलाकर चले गए। इसके बाद किशोरी बेहोश हो गई। ग्रामीण के अनुसार कुछ समय के बाद वह अपनी पत्नी के साथ अपने घर पहुंचा तो देखा कि उसकी पुत्री बेहोश है।
विज्ञापन


वह उसे अस्पताल में लेकर गया। इसके बाद से उसकी पुत्री की हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीण का आरोप है कि उसकी पुत्री को तेजाब पिलाया गया है। भगतपुर पुलिस ने तहरीर के आधार आरोपी जावेद, उसके हारुन और मां हलीमा के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। भगतपुर थाना प्रभारी संजय पांचाल का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

किशोरी के इलाज में खर्च हो गई पिता की जमा पूंजी

दुष्कर्म पीड़िता को तेजाब पिलाने के बाद से उसकी हालत बेहद नाजुक है। गंभीर हालत के चलते उसे खाने-पीने में बहुत दिक्कत हो रही है। परिजनों का कहना है की नली के सहारे उसे भोजन दिया जा रहा है। पीड़िता के पिता का कहना है कि उसने कई वर्षों तक सऊदी अरब में नौकरी करके जो जमा पूंजी इकट्ठा की थी वह सब उसकी पुत्री के इलाज में खर्च हो गई है, अब घर का खर्च चलाने में काफी दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें