फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: निजी कंपनी का मैनेजर बताकर की शादी, निकला बेरोजगार.. पता चला तो पत्नी और ससुराली रह गए हक्के-बक्के

Thu, 30 Nov 2023 11:34 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि युवक ने मैनेजर बताया धोखे से शादी की। हकीकत पता चलने पर ससुरालियों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
युवक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस क्षेत्र की युवती को निजी कंपनी का मैनेजर बनकर युवक ने शादी कर ली। शादी के बाद पता चला कि युवक मैनेजर नहीं बेरोजगार है। इस मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। शादी के नाम पर फर्जीवाड़ा रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

विज्ञापन


ऐसा ही मामला सिविल लाइंस पुलिस के पास मंगलवार को आया। सिविल थाना क्षेत्र के चंद्र नगर के रामस्वरूप कॉलोनी की रहने वाली युवती अमनप्रीत कौर ने पुलिस को बताया कि पिछले साल 20 नवंबर को मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी गगनदीप सचदेवा के साथ उसकी शादी धूमधाम से हुई थी।

परिवार के लोगों ने शादी में 20 से 25 लाख रुपए खर्च किए थे। शादी से पहले पति गगनदीप सचदेवा ने बताया था कि वह निजी कंपनी में मैनेजर है। कंपनी की तरफ से उसे मोटा पैकेज मिला है। शादी के कई दिनों तक गगनदीप और उसके परिवार वाले सच्चाई को छुपाते रहे लेकिन यह फर्जीवाड़ा अधिक दिनों तक टिक नहीं सका।
विज्ञापन


पता चला कि गगनदीप बेरोजगार है। पत्नी ने इस मामले में पूछताछ किया तो ससुराली नाराज हो गए। काफी प्रताड़ना के बाद ससुरालियों ने विवाहिता को 17 मार्च को घर से निकाल दिया। इस मामले कई दौर की बातचीत हुई लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद युवती की तरफ से थाने में तहरीर दी गई।

इस मामले में पुलिस ने पति गगनदीप सचदेवा, चरणजीत, सर्वजीत, हर्षमीत, मनजीत ग्रोवर और सतनाम सिंह समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इस बारे में इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि दहेज उत्पीड़न के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मुकदमे की विवेचना कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें