फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: दलपतपुर के पास बड़ा हादसा, ट्रक ने कार में मारी टक्कर, जीजा-साली की जान गई

Thu, 30 Nov 2023 10:33 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

पुलिस ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो जख्मी हुए है। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
मुरादाबाद में सड़क हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद-लखनऊ हाईवे पर दलतपतपुर जीरो प्वाइंट पर ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। कार सवार रोहताश और उसकी साली मीनाक्षी की मौत हो गई। दुर्घटना में मृतक की पत्नी और उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस इस मामले में ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

 

रामपुर के टांडा के मुकुटपुर गांव निवासी रोहताश उर्फ राहुल कुमार (32) बुधवार शाम पत्नी मोनिका (30), बहन सरिता (28) और साली मीनाक्षी (22) के साथ भोजपुर के हटहट गांव स्थित रिश्तेदार के घर पर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर दलपतपुर जीरो प्वाइंट से मुरादाबाद की ओर मुड़ते समय विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।
 

दुर्घटना में कार सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसका दरवाजा लॉक हो गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद मूंढापांडे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोहे के रॉड से कार का दरवाजा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


डॉक्टरों ने देखने के बाद रोहताश और उनकी साली मीनाक्षी को मृत घोषित कर दिया। मीनाक्षी रामपुर जिले अजयपुर थाना गंज की रहनेवाली थी। रोहताश की पत्नी माेनिका और बहन सरिता की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस की पूछताछ से पता चला कि रोहितास हरियाणा की एक निजी कंपनी में काम करता था लेकिन अवकाश लेने के कारण शादी के बाद से वह घर रह रहा था। उसकी शादी पांच माह पहले हुई थी। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने घटना से परिजनों को अवगत करा दिया है।

दुर्घटना के बाद लगा जाम

कार और ट्रक की टक्कर के बाद हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने घायलों को भेजने के बाद वाहनों को हटाकर रास्ता खुलवाया। इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि जाम कुछ देर तक लगा था। पुलिस ने जाम खुलवाकर आवागमन सामान्य करवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें